Monday 27 February 2012

आयु के विषय में महान लोगों के विचार

Age Quotes in Hindi

Age Quotes in Hindi
Old age is fifteen years older than I am

आयु के विषय में महान लोगों के विचार 

Quote 1 : An archaeologist is the best husband a woman can have. The older she gets the more interested he is in her.
In Hindi :किसी  स्त्री  के  लिए  एक  पुरातत्वविद  ही  सबसे  अच्छा  पति  हो  सकता  है . जितनी  उसकी  उम्र  बढ़ेगी उतनी उसके पति की उसमे जिज्ञासा .
Agatha Christie अगाथा क्रिस्टी
Quote 2 :Anyone who stops learning is old, whether at twenty or eighty. Anyone who keeps learning stays young. The greatest thing in life is to keep your mind young.
In Hindi :जो  सीखना  छोड़  देता  है  वो  बूढा  है , चाहे  बीस  का  हो  या  अस्सी  का . जो  सीखता  रहता  है  वो  जवान  रहता  है . ज़िन्दगी  की  सबसे  बड़ी  चीज  है अपने  दिमाग  को  जवान  रखना .
Henry Ford हेनरी फोर्ड
Quote 3 : Middle age is when your age starts to show around your middle.
In Hindi :मध्यव्यय वो होता है जब आपकी उम्र आपके बीच के हिस्से में दिखाई देने लगती है.
Bob Hope ब़ोब होप
Quote 4 :As men get older, the toys get more expensive.
In Hindi :जैसे  जैसे  आदमी  की  उम्र  बढती है , खिलौने  और  महंगे  होते  जाते  हैं .
Marvin Davis मार्विन डेविस
Quote 5 :Bashfulness is an ornament to youth, but a reproach to old age.
In Hindi :लज्जा युवाओं के लिए एक आभूषण, लेकिन बुढ़ापे के लिए एक तिरस्कार है.
Aristotle अरस्तु
Quote 6 :Every man over forty is a scoundrel.
In Hindi :चालीस  के  ऊपर  के  सभी  व्यक्ति  बदमाश  हैं .
George Bernard Shaw जार्ज बर्नाड शा
Quote 7 :Forty is the old age of youth; fifty the youth of old age.
In Hindi :चालीस  जवानी  का  बुढापा  है , पचास  बुढापे  की  जवानी  है .
Victor Hugo विक्टर ह्यूगो
Quote 8 :I think your whole life shows in your face and you should be proud of that.
In Hindi :मेरा  सोचना  है  कि  आपकी  पूरी  ज़िन्दगी  आपके  चेहरे  में  दिखाई  देती  है  और  आपको  उसपे  गर्व  होना  चाहिए .
Lauren Bacall लौरेल बैकाल
Quote 9 :I will never be an old man. To me, old age is always 15 years older than I am.
In Hindi :मैं  कभी  बुड्ढा नहीं होऊंगा . मेरे  लिए , बुढापा  हमेशा  मुझसे  15 साल  बड़ा  है .
Francis Bacon फ्रांसिस बेकन
Quote 10 :In youth we run into difficulties. In old age difficulties run into us.
In Hindi :जवानी  में  हम  मुसीबतों  के  पीछे  भागते  हैं , बुढापे  में  मुसीबतें  हमारे  पीछे .
Beverly Sills बेवेरली सिल्स
Quote 11 :It is sad to grow old but nice to ripen.
In Hindi :बुढ़ा होना  दुःख  की  बात  है , पर  परिपक्कव  होना  अच्छा  है .
Brigitte Bardot ब्रिगिटते बैर्दोट
Quote 12 :It takes a long time to become young.
In Hindi :जवान  होने  में  बहुत  वक़्त  लगता  है .
Pablo Picasso पैब्लो पिकासो
Quote 13 :Middle age is youth without levity, and age without decay.
In Hindi :मध्य वय बिना  छिछोरापन  के  जवानी  है  और  बिना  बीमारी  के  बुढ़ापा .
Doris Day डोरिस डे
Quote 14 :No man is ever old enough to know better.
In Hindi :कभी  किसी  कि  उम्र  इतनी  नहीं  होती  कि  वो  और  बेहतर  ना  जान  सके .
Holbrook Jackson होल्ब्रूक जैक्सन
Quote 15 :No one can avoid aging, but aging productively is something else.
In Hindi :कोई  उम्र  का  बढ़ना  नहीं  रोक  सकता , पर  अपनी  उत्पादकता  बढाते  हुए  उम्रदराज़   होना  कुछ  और  ही  है .
Katharine Graham कैथेरीन ग्रेहम
Quote 16 :None are so old as those who have outlived enthusiasm.
In Hindi :जिनका  उत्साह  ख़तम  हो  चुका है  उनसे  वृद्ध  कोई  नहीं  है .
Henry David Thoreau हेनरी डेविड थोरीओ
Quote 17 :Old age comes on suddenly, and not gradually as is thought.
In Hindi :बुढापा  अचानक  ही  आ  जाता  है , ना  कि  धीरे -धीरे  , जैसा  कि  सोचा  जाता  है .
Emily Dickinson एमिली डिकिन्सन
Quote 18 :Old age is fifteen years older than I am.
In Hindi :बुढापा  मेरी  तुलना  में  15 साल  बड़ा  है .
Oliver Wendell Holmes ओलिवर वेन्डेल होम्स
Quote 19 :Old age is like a plane flying through a storm. Once you’re aboard, there’s nothing you can do.
In Hindi :बुढापा  तूफ़ान  में  उड़  रहे  एक  विमान  की  तरह  है . एक  बार  आप  बैठ  गए  तो  फिर  कुछ  नहीं  कर  सकते .
Golda Meir गोल्डा मीर
Quote 20 :Old age is like everything else. To make a success of it, you’ve got to start young.
In Hindi :बुढापा  बाकि  सभी  चीजों  की  तरह  ही  है . इसे  सफल  बनाने  के  लिए  जवानी  में  ही  शुरुआत  करनी  पड़ती  है .
Theodore Roosevelt थेओडर रूजवेल्ट
Quote 21 :Old age is no place for sissies.
In Hindi :बुढापे  में   कायरता  के  लिए  कोई  जगह  नहीं  है .
Bette Davis बेट्टे डेविस
Quote 22 :Old age is the most unexpected of all the things that can happen to a man.
In Hindi :जो  कुछ  भी  इंसान  को  हो  सकता  है  उसमे  बुढ़ापा  सबसे  अचानक  होने  वाली  चीज  है .
James Thurber जेम्स थर्बर
Quote 23 :Preparation for old age should begin not later than one’s teens. A life which is empty of purpose until 65 will not suddenly become filled on retirement.
In Hindi :बुढापे  कि  तैयारी  किशोरावस्था  से  ही  शुरू  हो  जानी  चाहिए . ऐसी  ज़िन्दगी  जिसका  65 साल  तक  कोई  उद्देश्य  ना  रहा  हो  वो  अचानक  सेवान्रिवित्ति  के  समय  सार्थक  नहीं  हो  जाएगी .
Dwight L. Moody ड्वाईट एल. मूडी
Quote 24 :The trick is growing up without growing old.
In Hindi :चालाकी बिना  बुड्ढे  हुए  बड़ा  होने  में  है .
Casey Stengel कैसी स्टेंगेल
Quote 25 :There is an anti-aging possibility, but it has to come from within.
In Hindi :उम्र  ना  बढ़ने  की  एक  सम्भावना  है , लेकिन  वो  आपके  अन्दर  से  आणि  होगी .
Susan Anton सुजैन एंटन
Quote 26 :There’s no such thing as old age, there is only sorrow.
In Hindi :बुढापे  जैसी  कोई  चीज  नहीं  है , है  तो  बस  दुःख  है .
Fay Weldon फे वेल्डन
Quote 27 :We pay when old for the excesses of youth.
In Hindi :जवानी  में  की  गयी  ज्यादतियों  को  हम  बुढापे  में  भोगते  हैं .
 J. B. Priestley जे. बी. प्रिस्तले
Quote 28 :Whatever poet, orator or sage may say of it, old age is still old age.
In Hindi :भले  ही  कवी , वक्ता  या  ज्ञानी  कुछ  भी  कहें , बुढ़ापा  तो  बुढ़ापा  ही  है .
Sinclair Lewis सिंक्लेयर लुईस
Quote 29 :While one finds company in himself and his pursuits, he cannot feel old, no matter what his years may be.
In Hindi :जबतक   किसी  को  खुद  का  और  अपने  काम  का  साथ  मिल  रहा  है  वो  बुढा  नहीं  महसूस  कर   सकता , चाहे  उसकी  उम्र  कितनी  भी  हो .
Amos Bronson Alcott एमोस ब्रोंसन ऐल्कोट
Quote 30 :Wrinkles should merely indicate where smiles have been.
In Hindi :झुर्रियों  से  बस  ये  संकेत  मिलना  चाहिए  की  मुस्कुराहटें  कहाँ -कहाँ  थीं .
Mark Twain मार्क ट्वैन
Quote 31 :You can’t help getting older, but you don’t have to get old.
In Hindi :आप  उम्र  का  बढ़ना  नहीं  रोक  सकते , पर  आपको  बुढा  नहीं  होना  है .
George Burns जार्ज बर्न्स
Quote 32 :You know you’re getting old when all the names in your black book have M. D. after them.
In Hindi :जब  आपकी  काली  किताब  में  हर  एक  नाम  के  बाद  एम् . डी.  लगा  होता  है  तब  आप  जान  जाते   हैं  कि  आप  बूढ़े  हो  रहे  हैं.
Harrison Ford हैरिसन फोर्ड 
Quote 33 :Youth is the best time to be rich, and the best time to be poor.
In Hindi :जवानी  धनवान  होने  के  लिए  सबसे  अच्छा  समय  है , और  गरीब  होने  के  लिए  भी .
Euripides युरिपाईड्स
Quote 34 :Youth is the gift of nature, but age is a work of art.
In Hindi :जवानी  प्रकृति  का  उपहार  है , पर  उम्र  कला  का  एक  काम  है .
Stanislaw Lec स्तैन्सला लेस
Quote 35 :Youth is when you’re allowed to stay up late on New Year’s Eve. Middle age is when you’re forced to.
In Hindi : युवावस्था  वो  है  जब  आपको  नए  साल  पर  देर  रात  तक  जागने  की  अनुमति  दी  जाती  है . प्रौढ़ावस्था  वो  है  जब  आपको  जागने  के  लिए  मजबूर  किया  जाता  है .
Bill Vaughan बिल वौगेन

No comments:

Post a Comment